आज हम अर्जुन तेंदुलकर के जीवन परिचय (Arjun Tendulkar biography in Hindi) के बारे में विस्तार से बाते करने वाले है | क्या आपने Arjun Tendulkar (अर्जुन तेंदुलकर) का नाम पहले सुना है ? यदि नहीं तो आज मैं आपको बताना चाहता हूँ कि अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे है | अर्जुन बाएँ हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे क्षेत्ररक्षक भी है | अर्जुन बाएँ हाथ के बल्लेबाज के साथ ही बाएँ साथ से तेज गेंदबाज भी है | यह अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए क्रिकेट में नाम रोशन करना चाहते है |

Table of Contents
Arjun Tendulkar kaun hai (अर्जुन तेंदुलकर कौन है)
Arjun Tendulkar Biography in Hindi- अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर एवं अंजलि तेंदुलकर के बेटे है | जिनका जन्म 24 सितंबर 1999 में मुंबई शहर में हुआ था | इनकी ऊंचाई (hight) लगभग 5 फीट 10 इंच है | यह एक क्रिकेटर है जो बाएँ हाथ के बल्लेबाज व गेंदबाज है | इनकी प्रारम्भिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई में हुई |
आईपीएल 2022 में ये मुंबई इंडियनस टीम के खिलाड़ी है | अर्जुन वर्तमान में अविवाहित है | अर्जुन के एक बहन भी है | बहन का नाम सारा तेंदुलकर है | अर्जुन तेंदुलकर का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था | शुरुआत से ही उनके पिता सचिन ने अर्जुन को अपना करियर चुनना के लिए स्वतंत्र रखा | चूंकि उनके खून में क्रिकेट ही था इसलिए अर्जुन ने भी अपने करियर में क्रिकेट को ही चुना और आज आईपीएल में मुंबई की टीम का हिस्सा है |

अर्जुन तेंदुलकर का जीवन परिचय (Arjun Tendulkar Biography in Hindi)
नाम | अर्जुन तेंदुलकर |
जन्म | 24 सितम्बर 1999 |
जन्म स्थान | मुंबई |
पिता का नाम | सचिन तेंदुलकर |
माता का नाम | अंजलि तेंदुलकर |
बहन | सारा तेंदुलकर |
व्यवसाय | भारतीय क्रिकेटर |
ऊँचाई | 5 फीट 10 इंच |
वजन | 60 किलोग्राम |
आँखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
शारीरिक बनावट | सीना- 36 इंच, कमर- 30 इंच, बाइसेप्स- 13 इंच |
राशि | तुला |
नागरिकता | भारतीयता |
धर्म | हिन्दू |
पसंदीदा क्रिकेटर | सचिन तेंदुलकर |
गृह नगर | मुम्बई |
कोच या मेंटर | सचिन तेंदुलकर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
Home page | top10hindimejankari |
अर्जुन तेंदुलकर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
- अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
- अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के गेंदबाज एवं बढ़िया क्षेत्ररक्षक भी हैं।
- अर्जुन की गेंदबाजी की गति लगभग 135 किमी/घंटा से अधिक हैं।
- अर्जुन तेंदुलकर ने 22 जनवरी 2010 को पुणे में अंडर 13 टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था |
- अर्जुन ने जनवरी 2011 में अपना पहला राष्ट्रीय स्तर का खेल पुणे में केडेन्स ट्राफी टूर्नामेंट को खेला था |
- वम्बर 2011 में उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल के खिलाफ धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के लिए अपनी बढ़िया गेंदबाजी का परिचय देते हुए 22 रन देकर 8 विकेट लिया था और नरसी स्कूल को हराकर जीत हासिल की थी |
- अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर अर्जुन से 2 साल बड़ी है |
- वह अपने स्कूल टीम के कप्तान रहे है |
आज मैंने आपको अर्जुन तेंदुलकर का जीवन परिचय (Arjun Tendulkar Biography in Hindi) यहाँ पर लिखा है | आपको जरूर पसंद आया होगा |